आंगन में धूप सेक रही महिला पर बंदरों ने किया हमला, महिला ने वन विभाग को थमाया डेढ़ लाख का बिल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। 81 साल की एक बुजुर्ग महिला ने वन विभाग को 1 लाख 75 हजार का इलाज खर्च बिल थमाते हुए मुआवजा मांगा है। दरअसल महिला बरामदे में धूप सेक रही थी। तभी बंदरों के झुंड पर महिला पर हमला कर दिया। घायल महिला ने इलाज कराया और अस्पताल का बिल वन विभाग के असफरों को भेज दिया।
मामला देहरादून क्षेत्र के इंदिरा नगर का है। महिला विनोद बाला यादव ने प्रभागीय वनाधिकारी नितीश मणि त्रिपाठी को बकायदा पत्र भेजकर उपचार में खर्च के भुगतान करवाने की मांग की है। महिला ने कहा है कि 8 दिसम्बर को अपने घर के बरामदे में धूप सेक रही थीं। बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। विनोद बाला बंदरों से बचने के लिए भागते हुए गिरकर घायल हो गईं। उनका दायां पैर ठीक से काम नहीं कर पाया। 12 दिसंबर को एक्स-रे कराया तो कूल्हा डिस्लोकेट हुआ था। 13 दिसंबर को पता चला कि पैर में भी फ्रैक्चर है। नौ दिन अस्पताल में भर्ती रहीं। उपचार में पौने दो लाख रुपये खर्च हो गए। महिला ने कहा है कि पेंशन से उनका गुजारा चलता है।

You cannot copy content of this page