पिछले पांच वर्षों में ड्रग्स पर कार्रवाई में पुलिस 1348 मामले दर्ज कर बनी हीरो, मैडम जी का ड्रग विभाग रहा जीरो, पांच साल में मात्र 33 मामले दर्ज और गिनती की गिरफ्तारियां, यह बोले पुलिस कप्तान

–ड्रग्स पर पुलिस की कार्रवाई के आंकड़े आए सामने, 1600 से अधिक हुई गिरफ्तारियां
खबर डोज, हरिद्वार। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस अव्वल निकली। पुलिस विभाग ने जिले भर में अभियान चलाकर पिछले पांच सालों में 1348 मामले दर्ज कर अपना एक अलग रिकॉर्ड दर्ज किया है। इन मामलों में 1609 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। ड्रग विभाग के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो वह अपनी कार्रवाई में सोशल मीडिया पर हीरो और ग्राउंड पर जीरो साबित हुआ है। वर्ष 2021 से 2026 (अब तक) ड्रग विभाग मात्र 33 मामले ही दर्ज कर पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग की ओर से वर्ष 2021 से 2025 तक कुल 1348 मामले दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 1609 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। साल दर साल कार्रवाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वर्ष 2021 में 262 केस दर्ज हुए और 301 गिरफ्तारियां हुईं, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 291 केस और 357 गिरफ्तारियों तक पहुंच गई। वर्ष 2025 में भी 290 मामलों में 332 गिरफ्तारियां दर्ज की गईं।
वहीं, ड्रग विभाग (NDPS व ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट) की कार्रवाई में भी बहुत कम मामले सामने आए हैं। दस्तावेजों के अनुसार, अलग-अलग वर्षों में कई मेडिकल स्टोर, फार्मा कंपनियां और व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तारी, जमानत, ट्रायल और जेल जैसी स्थितियां सामने आई हैं।
रिकॉर्ड में M/s Lucent Biotech (रुड़की), Super Health Medicos (ज्वालापुर, हरिद्वार), Pulse Medical Store (रुड़की) सहित कई संस्थानों के नाम शामिल हैं, जिन पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा कई व्यक्तिगत आरोपियों जैसे राजत सैनी, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख, अमरिश चौहान, वाजिद हुसैन समेत अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज हुए हैं।
ड्रग विभाग के मामलों में कुछ केस ट्रायल में हैं, कुछ में आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि कई मामलों में आरोपी अभी भी जेल में हैं। वहीं, ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत चल रहे मामलों में भी कई जगह ट्रायल पूरा हो चुका है और कुछ मामलों में स्टे भी लगा हुआ है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य में नशे के खिलाफ कार्रवाई पुलिस की ओर से लगातार तेज हो रही है।
उधर, पुलिस कप्तान हरिद्वार नवनीत भुल्लर ने पुलिस की ओर ड्रग्स को लेकर की गई कार्रवाई की सराहना की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





हरिद्वार में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, कई निर्माण ध्वस्त, प्राधिकरण की कार्रवाई से मचा हड़कंप 

