माघ पूर्णिमा व्रत आज, भगवान विष्णु की विशेष पूजा, इस वक्त होगा नक्षत्र योग, इन जातकों के लिए खास है यह दिन

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। रविवार 5 फरवरी माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज माघ पूर्णिमा व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। आज ही संत रविदास जयंती भी मनाई जाएगी।
पंचांग के अनुसार आज आयुष्मान योग दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक होगा और पुष्य नक्षत्र सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है। आज रवि पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। आज रवि पुष्य योग सुबह 05 बजकर 56 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा और यही समय सर्वार्थ सिद्धि योग का भी है। आज राहुकाल शाम 05 बजकर 15 मिनट से शाम 06 बजकर 52 मिनट तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। आज की भद्रा शाम 05 बजकर 56 मिनट से 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष के हिसाब से सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।
मेष
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृषभ
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मिथुन
रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
सिंह
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। नेत्र या उदर विकार कष्टदायी हो सकते हैं।
कन्या
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
तुला
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
वृश्चिक
पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
धनु
यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कुंभ
निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

You cannot copy content of this page