कोटद्वार नगर निगम ने चलाया अभियान, वसूला हजारों का अर्थदंड, देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार की टीम ने नगर आयुक्त के एस नेगी के नेतृत्व में नगर में पॉलीथिन हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास और पॉलिथीन जब्त कर 15 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला।

निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आज 7 होलसेलरो की दुकान पर चेकिंग की गई है। टीम में नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page