बारिश से कोटद्वार दुगड्डा मार्ग बंद, मलबे के साथ खाई में गिरी मैक्स, यात्रियों ने भाग कर बचाई जान, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। आज सुबह हुई बारिश से कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर मलबा आने और पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया है। इस दौरान कोटद्वार से दुगड्डा की ओर जा रही मैक्स मलबा के साथ ही खाई में जा गिरी।

मैक्स में सवार यात्रियों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। जिसमें कई यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को आपातकालीन वाहन से कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया। बारिश रुकने के बाद भी पहाड़ी से मलबा गिरना जारी है। जानकारी के मुताबिक अभी तक मैक्स वाहन मलबे में दबा हुआ है। पुलिस भी लगातार गिर रहे बोल्डर के चलते मैक्स वाहन तक नहीं पहुंच पा रहे है। जानकारी के अनुसार मलबे में फंसी मैक्स में एक यात्री के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

You cannot copy content of this page