कोटद्वार पुलिस ने चेक बाउंस मामले में खनन कारोबारी आदित्य राठी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, कोटद्वार। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा निर्देशन में कोटद्वार पुलिस लगातार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस ने पूर्व में कोटद्वार में खनन कारोबार से जुड़े आदित्य राठी को चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किया है।

कोटद्वार न्यायालय ने चेक बाउंस के एक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी आदित्य राठी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय कोटद्वार के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आदित्य राठी पुत्र वीर सिंह राठी, निवासी शिवपुर कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी के उपस्थित न होने पर न्यायालय ने वारंट जारी किया था।

आपको बताते चले कि गिरफ्तार आदित्य राठी के खिलाफ चेक बाउंस के कई मामले चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कोटद्वार समेत कई स्थानों पर आदित्य ने लोगों से विदेश भेजने के नाम से भी ठगी की है। आदित्य राठी पूर्व में खनन कारोबार से जुड़े रहे।

You cannot copy content of this page