ईमानदार पुलिस कप्तान के सामने नहीं चली कोटद्वार के सट्टा किंग ‘बेताल’ की चाल, सीआईयू और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, कोटद्वार। कोटद्वार में लंबे समय से सक्रिय सट्टा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित सट्टा किंग ‘बेताल’ को गिरफ्तार कर लिया है। पौड़ी जिले के पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार के सख्त निर्देश और निगरानी में सीआईयू व कोटद्वार पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

एसएसपी सर्वेश पंवार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमपड़ाव निवासी बेताल काफी समय से क्षेत्र में सट्टे का अवैध कारोबार चला रहा था। मुखबिर की सूचना पर सीआईयू और कोटद्वार पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की, जिसमें आरोपी को मौके से ही दबोच लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चियां और हजारों रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पौड़ी पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर के सख्त रुख के चलते जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई, जिससे अवैध सट्टा कारोबार चलाने वालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में फकीरा निवासी इंद्रानगर आमपड़ाव, बेताल सिंह नेगी निवासी मानपुर, हरीश निवासी मानपुर, सूर्य प्रकाश निवासी मानपुर और योगेन्द्र निवासी शिवपुर शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 05 सट्टा डायरी और 33,460 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संयुक्त कार्रवाई में सीआईयू प्रभारी रणजीत तोमर, कांस्टेबल हरीश लाल, पंकज शर्मा, बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद चपराणा, हेड कांस्टेबल करन यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page