पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा में कांग्रेस के बड़े नेता का हुआ निधन

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला के निधन की खबर ने सबको चौका कर रख दिया है। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनका निधन देहरादून में इलाज के दौरान हुआ है।

स्व. दीपक बडोला ने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए निःस्वार्थ भाव से पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का काम किया। उन्होनें नगर पालिका दुगड्डा के चेयरमेन रहते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे।

You cannot copy content of this page