हरिद्वार में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल, निरीक्षक कुंदन राणा को कोतवाली नगर तो रितेश की मिली भगवानपुर कोतवाली

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है, जिसे पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, देहरादून से आए इंस्पेक्टर चंद्रभान अधिकारी को ज्वालापुर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर भगवान सिंह मेहर को कोतवाली मंगलौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलौर में तैनात इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह का तबादला बहादराबाद कर दिया गया है।

इसके अलावा, भगवानपुर में तैनात एसएसआई अंकुर शर्मा को भगवानपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह को नगर कोतवाली से हटाकर भगवानपुर भेजा गया है, जबकि ज्वालापुर से इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा को नगर कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह को बहादराबाद से झबरेड़ा स्थानांतरित किया गया है।

वहीं गैर जनपद से हरिद्वार आए उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह मान को एसएसआई मंगलौर की जिम्मेदारी दी गई है। इस व्यापक फेरबदल को पुलिस महकमे में कार्यक्षमता बढ़ाने और क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह है पूरी सूची

  1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर
  2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर
  3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर
  4. ⁠ निरीक्षक विजय सिंह-कोतवाली बहादराबाद से थानाध्यक्ष झबरेडा
  5. निरीक्षक अमरजीत कोतवाली मंगलौर से कोतवाली बहादराबाद
  6. ⁠ उपनिरीक्षक सुखपाल मान-पुलिस लाइन से SSI मंगलौर
  7. निरीक्षक भगवान सिंह मेहर-थाना बुग्गावाला से कोतवाली मंगलौर
  8. ⁠उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा-SSI भगवानपुर से थानाध्यक्ष बुग्गावाला
  9. ⁠उपनिरीक्षक मनोज गैरोला- SSI मंगलौर से SSI बहादराबाद
  10. ⁠उपनिरीक्षक अजय शाह- थानाध्यक्ष झबरेडा से पुलिस कार्यालय
  11. ⁠उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट- SSI बहादराबाद से पुलिस कार्यालय

You cannot copy content of this page