लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, अन्य राज्यों के भी बदले राज्यपाल
नई दिल्ली। उत्तराखंड के राज्यपाल पद से बेबी रानी मौर्य ने 8 सितंबर को इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का गवर्नर बनाया गया, जबकि आरएन रवि तमिलनाडु के नए राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी एक आदेश में इन राज्यपालों के नाम की घोषणा की गई। इसी तरह, असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डेप्युटी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी रह चुके हैं। उन्होंने दो विश्वविद्यालयों से एमफिल की डिग्री ली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासन पर सवाल, उत्तराखंड के दो नए IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, अभी से है यह हाल तो भविष्य में जिलों के चार्ज में कैसे दिखाएंगे कमाल