हरिद्वार देहरादून हाईवे पर मोतीचूर के पास बड़ा सड़क हादसा, रोडवेज, ट्राला, ट्रैक्टर ट्राली और कारों में लगी भीषण आग, महिला की मौत, देखिए वीडियो

खबर डोज, हरिद्वार। हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर मोतीचूर के पास रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीचूर के पास सड़क पर चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण अचानक वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस, दो कार और एक ट्राला आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों में सवार लोग घबरा गए।
घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार और देहरादून पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








