कोटद्वार के मालगोदाम रोड पर दुकानों में भीषण आग, दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, कोटद्वार। कोटद्वार के माल गोदाम रोड स्थित दुकानों में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना पर पहुंची दमकल वाहन ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मियों की तत्परता के चलते आग को और फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

You cannot copy content of this page