पौड़ी जिले में बारात से वापस आ रही मैक्स गिरी खाई में 2 की मौत, 9 घायल, विधानसभा अध्यक्ष का अस्पताल में हुआ विरोध, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। शुक्रवार शाम सिसल्डी- बुचाखल मार्ग पर बारात लेकर वापस आ रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 बाराती घायल हो गए।

घायलों को देखने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी और लैंसडाउन विधायक दिलीप महंत कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचे, जहां लोगों डॉक्टरों को कमी को लेकर जमकर अस्पताल में हंगामा काटा।

मैक्स बसड़ा गांव से बरातियाें को लेकर गुनियाल गांव लौट रही थी। इस दौरान मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। घायलों को खाई से रेस्क्यू करने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची। लोगों ने बताया कि मैक्स चालक शॉर्टकट संपर्क मार्ग से लौट रहा था, जबकि कई बराती अन्य वाहनों से घर पहुंच चुके हैं। गांव में कोहराम मचा है। वहीं घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में चल रहे हंगामे के चलते मृतकों और घायलों के नाम की पुष्टि नहीं हो पा रही है। कोटद्वार पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है।

You cannot copy content of this page