वर्दी में वायरल हुआ हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल का MMS, दोनों सस्पेंड

हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल का वर्दी में MMS वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस कप्तान ने जांच बैठाते हुए दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।
वायरल वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी कथित आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही है। इस बात को लेकर पुलिस अनुशासन और मर्यादा पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के बाद लोगों में नाराजगी भी देखी
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में पुलिस विभाग उस समय हड़कंप मच गया जब थाना रेहड़ में तैनात एक हेड कांस्टेबल और उसकी महिला सहकर्मी का वर्दी में बना कथित MMS सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में भूचाल आ गया और उच्च अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित होने के बाद इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंची। मामला पुलिस की छवि और अनुशासन से जुड़ा होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्दी में इस प्रकार का आचरण सेवा नियमों का उल्लंघन है और विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। इसलिए अनुशासनात्मक कार्रवाई अनिवार्य है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







