मोर्चा ने जरूरतमंद लोगों के लिए डीएम रुद्रप्रयाग को दिए 5000 फेस मास्क और 500 फेस शील्ड

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग ने कोरोना महामारी से निपटने में मदद के लिए आगे आया है। मोर्चा ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को कोविड संक्रमण के दौर में जरूरतमंद लोगों के लिए 5000 फेस मास्क,500 फेस शील्ड आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई है। मोर्चा कोरोना काल के बीते वर्ष में भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया था।
गुरुवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मनुज गोयल से मुलाकात की। इस मौके पर मोर्चा ने जिला प्रशासन को 5000 फेस मास्क, 500 फेस शील्ड मास्क सौंपे। जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौर में कर्मचारी भी सहयोग के लिए लगातार हाथ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सहायता के अलावा स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही उपकरण व मेडिकल किट भी प्रदान की जाएंगी। जनपदीय संरक्षक रणबीर सिंधवाल ने कहा कि मोर्चा ने जिला स्तर पर कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं। हेल्पलाइन से सहयोग मांगने वालों की लगातार मदद की जा रही है। जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत ने कहा कि टीकाकरण शत-प्रतिशत हो इसके लिए सरकार को ठोस रणनीति बनानी होगी। उन्होंने सहयोग के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर आगे आने का आह्वान भी किया।
प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित मोर्चे के जनपद चमोली के संगठन मंत्री अवधेश सेमवाल ने कहा कि प्रान्तीय स्तर पर लिए गए निर्णय अनुसार समस्त जनपदों में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से कोरोना प्रभावितों की मदद की जा रही है इसी निम्मित यह पहली मदद जिला प्रशासन को सौंपी गई है जल्द ही अन्य उपकरणों की सुपुर्दगी एवं मदद जन सहायतार्थ की जाएगी।
मौके पर मौजूद अगस्त्यमुनि ब्लॉक अध्यक्ष गिरिजेश सेमवाल ने कहा कि मोर्चा के सदस्य धनराशि एकत्र कर स्वम के संसाधनों से मदद जुटा रहे हैं। जो कि आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिला सँयुक्त मंत्री संदीप रावत ने कहा कि मोर्चे की मांग यधपि पुरानी पेंशन बहाली की है किंतु मोर्चा अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सचेत है। मोर्चे के कार्यकारिणी सदस्य सुखबीर बिष्ट ने कहा कि मोर्चा पिछली बार भी कोरोना के समय सक्रिय रूप से सामाजिक सहायता के लिए खड़ा रहा है और हमेशा रहेगा, उन्होंने मोर्चे की मुहिम से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील सरकारी कर्मचारी अधिकारियों से की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि मोर्चा अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सचेत है आपदा के इस समय मोर्चा समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और जल्द ही जिले में कोरोना प्रभावितों की अन्य प्रकार की सहायता भी मोर्चे द्वारा की जाएगी
कार्यक्रम में सहयोग राशि मोर्चे के सदस्यों द्वारा एकत्र की गई। जिनमें , महिला उपाध्यक्ष शशि चौधरी नीलम बिष्ट, देवेश देवशाली , रजत कुमार , रणजीत शाह , सन्दीप रावत , प्रदीप रावत , दुर्गाप्रसाद भट्ट , गिरिजेश सेमवाल , कैलाश गार्ग्य , कमल नेगी , प्रवीण घिल्डियाल व अवतार सिंह, जयदीप शाह आदि सम्मिलित रहे।

You cannot copy content of this page