जाम छलकाने पर श्यामपुर पुलिस ने काटे एक दर्जन से अधिक शराबियों के चालान, पुलिस टीम ने चेतावनी देकर छोड़ा

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। समाज के बीच घुली हवा को सकारात्मक करने एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने हेतु एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में आज दिनांक 08/01/2023 को पुलिस टीम ने शराब परोसे जाने की सूचना पर कांगड़ी श्यामपुर के होटल व रेस्टोरेंट में छापेमारी कर दो रेस्टोरेंट स्वामियों को हिरासत में लेकर दोनों के खिलाफ अवैध रूप से शराब परोसने पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

मौके पर शराब पीते हुए पाए गए 15 लोगो को मौके पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर ₹3750/- वसूलने के पश्चात चेतावनी देकर छोड़ा गया।

गिरफ्तार रेस्टोरेंट स्वामी-

  1. राजेश पुत्र सुभाष निवासी कांगड़ी श्यामपुर
    2.केदार सिंह पुत्र जोध सिंह निवासी उपरोक्त पुलिस टीम-
  2. SO श्यामपुर विनोद थपलियाल
  3. Si चरण चौहान (चौकी प्रभारी चंडी घाट)
  4. HCP मनमोहन
  5. C. धर्मेंद्र सिंह

You cannot copy content of this page