सांसद अजय भट्ट की मोदी मंत्रिमंडल में एंट्री ?

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। केंद्रिय कैबिनेट यानी मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम होने जा रहा है। पीएम मोदी की नए मंत्रिमंडल में 17 से 22 मंत्री शपथ लेंगे। इस दौरान कई मंत्रियों से अतिरिक्त प्रभार भी लिए जा सकते हैं जबकि कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। ऐसे में लगातार ख़बरें सामने आ रही है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भी बढ़ने जा रहा है।

जी हां खबरो की माने तो नैनीताल सांसद अजय भट्ट की मोदी मंत्रिमंडल में एंट्री हो सकती है।वहीं उनके बाद राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम भी शामिल है हालांकि चर्चाएं पहले से ही चल रही थीं कि अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

You cannot copy content of this page