नागेंद्र जोशी बने कोटद्वार बार एसोशिएशन के अध्यक्ष, चार साल बाद हुए चुनाव

कोटद्वार। बार एसोसिएशन के चार वर्षों बाद हुए चुनाव में नागेंद्र जोशी ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष के अलावा सचिव पद पर रंजीत कौर ने विजय प्राप्त की है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर राजीव पटवाल और सह सचिव पद पर रोहित चुने गए। सुधाकर बडोला पहले ही निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने जा चुके हैं। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने जमकर गुलाल उड़ाया। साथ ही ढोल के साथ जुलूस भी निकाला। जीत के बाद नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने कहा कि वकीलों के लिए चेम्बर और उनके हितों के लिए काम करना उनका कर्तव्य रहेगा

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन पर अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सजा 

UKSSSC परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कोटद्वार के साइबर कैफे और फोटोस्टेट दुकानें रहेंगी बंद, केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर रोक