नए पुलिस क्षेत्राधिकारियों को मिले सर्किल, पांच अन्य के भी तबादले

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई पुलिस क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को नए सर्किल आवंटित किए गए हैं, जबकि अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इस बदलाव को विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार अनुज को जनपद देहरादून से स्थानांतरित कर जीआरपी हरिद्वार भेजा गया है, जबकि अनुज कुमार को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून तैनात किया गया है। रीना राठौर को देहरादून से आईआरबी द्वितीय देहरादून भेजा गया है। विमल प्रसाद को अल्मोड़ा से चम्पावत स्थानांतरित किया गया है और नितिन लोहानी को सीआईडी सेक्टर हल्द्वानी से देहरादून भेजा गया है।

इसके अलावा चन्द्र मोहन को टिहरी गढ़वाल, भावना कैंथोला को अल्मोड़ा, होशियार सिंह को पीटीसी नरेंद्रनगर, देवेन्द्र सिंह को चम्पावत, चंचल शर्मा को उत्तरकाशी, अंजना नेगी को नैनीताल, उमेश मलिक को पिथौरागढ़, संतोष कुमार बगडवाल को अभिसूचना मुख्यालय, वेद प्रकाश को रुद्रप्रयाग और संजय कुमार उप्रेती को एसडीआरएफ में तैनाती दी गई है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से किए गए इन तबादलों को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और प्रशासनिक कसावट लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

You cannot copy content of this page