प्रेस क्लब चुनाव में नामांकन ने पकड़ी रफ्तार, अध्यक्ष पर 2 तो महासचिव पद के 3 दावेदार मैदान में

खबर डोज, हरिद्वार। प्रेस क्लब चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए 2, महासचिव पद के लिए 3 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 26 सदस्यों ने नामांकन पत्र लिए।
अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और पूर्व महामंत्री अश्वनी अरोड़ा ने अपना नामांकन पत्र लिया है, जिससे इस पद पर मुकाबला दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।
महासचिव पद के लिए नवीन चौहान, सूर्यकांत बेलवाल और डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने नामांकन पत्र लिए हैं। इस पद पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना जताई जा रही है।
कार्यकारिणी सदस्य के 20 पदों के लिए कुल 26 सदस्यों ने नामांकन पत्र लिए हैं। इनमें ठाकुर शैलेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, जोगिंदर सिंह मावी, कुमार दुष्यंत, तनवीर अली, केके पालीवाल, डा. शिवा अग्रवाल, बालकृष्ण शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, ललितेंद्र नाथ, विकास चौहान, अमित कुमार शर्मा, महेश पारीक, रोहित सिखोला, नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम, शिवप्रकाश शिव, कुलभूषण शर्मा, आफताब खान, सूर्यकांत बेलवाल, संजय चौहान, बृजपाल सिंह, गोपाल कृष्ण पटुवर और रूपेश वालिया शामिल हैं।
चुनाव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
प्रेस क्लब चुनाव को लेकर पत्रकारों में उत्साह बना हुआ है और आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और भी गरमाने की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







