पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा सीमित संसाधनों के जरिए लोगों की कर रहा मदद

ख़बर शेयर करें -


पौड़ी। प्रदेशस्तरीय ऑनलाइन बैठक के माध्यम से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने 31 मई तक चलाए जा रहे सहायतार्थ कार्यक्रम में योगदान के लिए दायित्वों और कार्यक्रमों का निर्धारण किया। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में चर्चा की गई कि कोरोना काल में किस तरह श्रीनगर शाखा की तरफ से कोविड 19 से प्रभावित जरूरतमंदों की मदद की जाय। इसके संक्रमण को रोकने के लिए किस तरह प्रयास किए जाए। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी से प्राप्त सेनेटाइजर, मास्क, फेससील्ड का वितरण जरूरतमंद लोगो को इसी सप्ताह से किया जाएगा। श्रीनगर में स्थापित राजकीय कार्यालयों में उक्त साम्रगी वितरित की जाएगी। जिससे कर्मचारियों को कोरोनाकाल में सुरक्षा प्रदान हो सके। महेश गिरि ने कहा कि इस कठिन दौर में सबसे पहले स्वयं सुरक्षित रखना है और साथ में हमारा प्रयास होना चाहिए कि हमारे आसपास कोई भी व्यक्ति इस काल में भूखा न सोये। पूजा नेगी ने कहा कि वो इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हर संभव सहयोग देगी। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने अपने उस संकल्प को दोहराया कि हमारा संगठन विभागीय जिम्मेदारियों के साथ कोविड 19 के प्रभावित लोगों की सेवा में हमेशा खड़ा रहेगा। इस मौके पर श्रीनगर शाखा संयोजक महेश गिरी, श्रीनगर शाखा अध्यक्ष राकेश रावत, भवान सिंह नेगी, पूजा नेगी, अमित रावत, नरेश भट्ट मंडलीय सचिव, योगिता पंत, ईश्वर सिंह चौहान उपस्थित रहे। संचालन मनोज भंडारी ने किया। इससे पूर्व शाखा संरक्षक महेश गिरि व श्रीकृष्ण उनियाल द्वारा कोरोना आपदा में जरूरतमंद को राहत देने के लिए चलायी गयी पौड़ी पुलिस कप्तान पी रेणुका देवी की मुहिम कम्युनिटी बास्केट में शाखा श्रीनगर गढ़वाल की भागीदारी करते हुए 10 परिवारों के लिए राशन पुलिस कोतवाली श्रीनगर गढ़वाल को उपलब्ध कराया गया।

रुद्रप्रयाग में भी जारी रहे सेवाकार्य 23 मई
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के उत्तराखंड में कोविड-19 की रुद्रप्रयाग कार्यकारिणी द्वारा भी विकट महामारी की विषम परिस्थिति को देखते हुए प्रदेशव्यापी सेवा कार्यक्रम 31 मई 2021 तक चलाया जा रहा है। जिसमें दोनों मंडलों के अंतर्गत जनपदों में उक्त सेवाकार्यक्रम को सफल बनाने में मोर्चे के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। जनपद रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट और जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण आज मोर्चे की पूरी टीम के साथ रुद्रप्रयाग के मुख्य एंट्रीप्वाइंट सिरोबगड़ में पहुंचकर समस्त ड्यूटी कर रहे शिक्षक साथियों, पुलिस कर्मियों, सड़क में कार्य कर रहे मजदूरों तक नोप्रुफ टीम की ओर से सेनिटाइजर, एन 95 मास्क, फेसशील्ड उपलब्ध करवाई गई और सेवा के कार्यक्रम को संपन्न किया गया। मोर्चे के मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट ने कहा कि इस विपत्ति के समय में संयुक्त मोर्चा टीम अपनी सक्षमता को देखते हुए हर संभव सेवा को करती रहेगी। सेवा कार्यक्रम में अंकित रावत, सुखवीर बिष्ट, हरभजन सिंह बिष्ट ने मुख्य भूमिका अदा की। 

You cannot copy content of this page