20 अप्रैल को रहेंगे रोडवेज बसों के पहिये जाम

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश में रोडवेज बसो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह आवश्यक सूचना है। उत्तराखंड रोडवेज की बसों के संचालन को एक दिन के लिए पूरी तरह से रोका जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों ने आगामी 20 अप्रैल को सरकार के खिलाफ विरोध में एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है।

प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत व परिवहन निगम के लिए आरक्षित मार्गों पर प्राइवेट बसों के संचालन को अनुमति दी गई है, जिसका विरोध कर्मचारियों द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन व लगातार वार्ता के बावजूद कोई सकारात्मक परिणाम न मिलने पर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा 20 अप्रेल को संपूर्ण प्रदेश में निगम की बसों को न चलाने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में संयुक्त मोर्चा की ओर से प्रबंध निदेशक को पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें देहरादून, हल्द्वानी व टनकपुर बस स्टेशन पर धरने की वार्निंग भी दी है।

गुरुवार को मोर्चा की बैठक में ही यह तय हुआ है। पदाधिकारियों का कहना है कि 31 जनवरी को हड़ताल से पहले परिवहन मंत्री चंदन राम दास से वार्ता के बाद कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था, पर वह मात्र आश्वासन रहा उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

You cannot copy content of this page