15 अगस्त पर SDRF के दो इंस्पेक्टर और तीन सिपाही होंगे सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड की ओर से 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर SDRF के 05 अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है।


रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF और सेनानायक, SDRF मणिकांत मिश्रा की ओर से सम्मान चिन्ह हेतु SDRF कार्मिकों को शुभकामनाएं दी गयी व भविष्य में भी पूर्ण समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

SDRF के निम्नलिखित 05 कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पदक से सम्मानित किया जाएगा :-

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह:-
1) निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद
2) निरीक्षक कविंद्र सजवाण
3) आरक्षी विपिन आर्य
4) आरक्षी मातबर सिंह
5) आरक्षी देवेंद्र सिंह

You cannot copy content of this page