वीकेंड पर नदियों की ओर रूख करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी कोटद्वार पुलिस

ख़बर शेयर करें -



कोटद्वार। शनिवार और रविवार वीकेंड होने के कारण पर्यटक दिल्ली, हरियाण समेत अन्य राज्यों से पौड़ी गढ़वाल की ओर रूख कर रहे हैं। पहाड़ी जिलों में पुलिस प्रशासन की ओर से बारिश के मौसम के चलते नदियों की ओर रूख करने पर पर्यटकों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कर रही है। आज भी कई स्थानों पर पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार पुलिस ने कई स्थानों पर नदियों में नहा रहे पर्यटकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है।
आज सुबह से बारिश तेजी से हो रही थी। इस दौरान नदियों का जलस्तर पर भी तेजी पर था। कई स्थानों पर पर्यटकों की भीड़ नदियों में लगी रही। कोटद्वार की खोह नदी में सिद्धबली मंदिर के पास और फायर स्टेशन के पास अक्सर बच्चे बारिश के समय में नहाते हुए दिखाई देते हैं। इसी खोह नदी में दुगड्डा से ऐता की ओर जाने वाले रास्ते के निकट आज पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। जहां पुलिस ने सूचना मिलने पर कई पर्यटकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी ने पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले सभी पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में स्वागत है, लेकिन बारिश के मौसम में नदियों की ओर रूख न करें। नदियों में जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

You cannot copy content of this page