पौड़ी गढ़वाल में महिला की जबरन सेल्फी लेकर देने लगा धमकी, केस दर्ज
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/12/8ba37b72-0f9e-4193-bc77-1871f3ecc97c_1669975660952-2.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
-द्वारीखाल ब्लॉक के चेलूसेन क्षेत्र का मामला
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के चेलूसैन में राजस्व पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ निकटवर्ती गांव की महिला के साथ अश्लील हरकत, जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। व्यक्ति फरार हो गया है।
राजस्व उपनिरीक्षक सुमन रावत ने बताया कि निकट के गांव की महिला ने चौकी में तहरीर दी है। जिसमे उसने बताया कि पहले व्यक्ति ने उससे दोस्ती की और उसके साथ अश्लील हरकत की। उसके साथ जबरन सेल्फी लेकर उसे ब्लैक मेल कर रहा है। कहना नही मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर शोएब खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,384,504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार चल रहा है , उसको पकड़ने की प्रयास किया जा रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें