पौड़ी पुलिस ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, एसएसपी ने शालिनी के सर पर सजाया तीज क्वीन का ताज

ख़बर शेयर करें -


पौड़ी। मंगलवार को जनपद पौड़ी पुलिस ने हरियाली तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

मेहंदी लगाते हुए एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे

कार्यक्रम शालिनी के सर पर तीज क्वीन का ताज सजा है।
पुलिस लाइन पौड़ी में आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारंभ उपवा अध्यक्ष डाॅ. अलकनंदा अशोक और एसएसपी पौड़ी श्वेता चैबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने संबोधन में एसएसपी पौड़ी श्वेता चैबे ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास और उनके सम्मान को बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह अपने अंदर छुपी बहुमुखी प्रतिभाओं को पहचाने और उजागर करने का एक मंच भी है। इसलिए जब भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, तो उसमें प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह वर्धन करती एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे

प्रतियोगिताओं का निर्णय करने को लेकर विशेष निर्णायक मंडल के सदस्यों की ओर से महिलाओं से प्रश्न उत्तर किया गया। सभी कुछ परखने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीज क्वीन का चयन किया गया। कार्यक्रम में तीज क्वीन का ताज शालिनी को प्रदान किया गया। इसके अलावा तीज क्वीन में सविता जोशी और करिश्मा क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी बच्चों को उनके उत्साहवर्धन को लेकर प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में एसएसपी श्वेता चैबे ने स्वयं प्रतिभाग करते हुए तीज पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया। स्वागत गीत से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, गढ़वाली और कुमाँऊनी लोकनृत्य प्रतियोगिता, रैंप वॉक, ग्रुप डांस, उत्तम परिधान, बेस्ट टैलेंट’ इत्यादि से कार्यक्रम को मनमोहक’ बनाया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में महिलाओं और युवतियों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रकार की आकर्षित मेंहदी लगाई गई। सभी ने विभिन्न परिधानों से सज-धज कर कार्यक्रम में पूरे उत्साह एवं जोश से प्रतिभाग करते हुए अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।  
इस अवसर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में महिला आरक्षी अनीता, पिंकी, शालिनी, मेहंदी में नीतू, महिला आरक्षी, शालिनी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी अपूर्वा पांडेय, सिविल जज (सी0डि0) पौड़ी नेहा कय्यूम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पौड़ी प्रतिक्षा केशरवानी, अपर जिलाधिकारी पौड़ी इला गिरी, आरटीओ पौड़ी अनीता चंद, अपर पुलिस अधीक्षक संचार की धर्मपत्नी शालू काला आदि महिला पुलिस कार्मिक एवं पुलिस परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं।

You cannot copy content of this page