गरीबी नहीं गरीबों को हटाओ है भाजपा की नीति: गरिमा

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। आज कोटद्वार पहुंची उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा दसोनी ने कहा कि भाजपा की नीति गरीबी हटाओ नहीं बल्कि गरीबों को हटाने की है।


देवी रोड स्थित एक होटल में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रुप से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा द सोनी ने कहा कि भाजपा पहली सरकार है जिसने मोबाइल वैन के जरिए घर-घर शराब बांटने का काम किया है 120 से अधिक नई शराब की दुकानों को सरकार ने खोला है जिससे सरकार की मानसिकता स्पष्ट तौर पर दिख रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ नेताओं पर अपनी ही पार्टी की कार्यकर्ताओं के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला प्रकाश में आया, लेकिन पार्टी हाईकमान ने उन नेताओं के खिलाफ पार्टी की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की। जिससे ऐसे नेताओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। कांग्रेस सरकार 70 साल में मात्र गैस सिलेंडर की कीमत को ₹400 तक ही पहुंचा पाई थी लेकिन भाजपा सरकार ने 5 वर्ष के कार्यकाल में ही रसोई गैस की कीमतों को 1000 तक पहुंचा दिया है। सीधे ही केंद्र सरकार रसोई गैस की कीमतों में 50-50 की वृद्धि कर रही है। जो कि गलत है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्रियों के बदलने से प्रदेश का विकास नहीं होता है भाजपा ने 5 साल के कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए हैं लेकिन मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ है। कोरोना को लेकर प्रदेश भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल रही। भाजपा सरकार का 4 वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा। महंगाई को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि महंगाई दर उत्तराखंड में राष्ट्रीय महंगाई दर से भी ज्यादा है। जिससे आम आदमी के सामने आर्थिकी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही सत्ता परिवर्तन के लिए पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी मेयर हेमलता नेगी पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, संजय मित्तल, शकुंतला चौहान, डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल, बलवीर सिंह रावत, अमित राज, जितेंद्र भाटिया, विजय रावत आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page