PPS अधिकारियों के जल्द होंगे बम्पर प्रमोशन, 50 PPS होंगे पदोन्नत, 34 इंस्पेक्टर बनेंगे CO

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कुछ माह पूर्व PPS कैडर में स्वीकृत हुए नए पदों पर शासन अगले 3 से 4 महीने में डीपीसी बैठक आहूत कर प्रोमोशन करने के तैयारी कर रहा है। पहली बार उत्तराखंड में PPS 8900 के ग्रेड पर भी पदोन्नत किये जाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि 10 हजार ग्रेड पर कुल 21 वर्ष की सेवा होनी अनिवार्य है, जिस कारण से अभी इस पद के लिए कोई भी PPS अधिकारी अहर्ता पूरी नहीं कर रहा है।

वही आगामी कुछ दिनों में सीनियर मोस्ट PPS अधिकारी सरिता डोभाल व हरीश वर्मा IPS रैंक पर पदोन्नत हो जाएंगे।

आगामी 4 माह के भीतर अलग अलग विभिन्न डीपीसी के माध्यम से जनवरी 2025 तक करीब 45 से 50 PPS अधिकारी पदोन्नत हो जाएंगे। पर भी पदोन्नति कोटे जिस कड़ी में नीचे CO पद पर भी पदोन्नति कोटे के कई पद रिक्त हो जाएंगे।

8900 ग्रेड पे पर होंगे 2 पदोन्नत पर होंगे 2 पदोन्नत

सेवा नियमावली में संशोधन के तुरंत बाद करीब अगले 2 महीने के भीतर 8900 ग्रेड पे के 2 पदों पर सुरजीत सिंह पंवार व शाहजहां खान को पदोन्नत कर दिया जाएगा।

8700 ग्रेड पे की है 6 कुर्सी

PPS कैडर में 8700 की 6 कुर्सियां मौजूद है, जिसमे जगदीश चन्द्र, प्रमोद कुमार पहले से ही विराजमान है। बची 4 कुर्सियां पर 15 साल की सेवा पूरी करने वाले अरुणा भारती, प्रकाश चन्द्र, स्वतंत्र कुमार सिंह व मनोज कत्याल का प्रोमोशन आगामी माह में होना है। 8700 ग्रेड के साथ यह सभी अशोक स्तम्भ के साथ एक सितारा लगाने के हकदार हो जाएंगे।

7600 ग्रेड पे पर 11 होंगे पदोन्नत

7600 ग्रेड पे पर कुल 14 पद मौजूद है, उपरे पदों पर पदोन्नति के सापेक्ष आगामी समय मे अलग अलग 11 पदों पर डीपीसी होनी है। जिसमे यह 11 अधिकारी का नम्बर आना निश्चित है- राजेश कुमार भट्ट, मनीषा जोशी, हरबंस सिंह, लोकजीत सिंह, चंद्र मोहन सिंह व बिमल आचार्य। वंही अगले बैच के मिथलेश कुमार, जया बलूनी, राजन सिंह व राकेश चन्द्र देवली को भी जल्द ही रिक्ति के सापेक्ष 7600 ग्रेड पर आने का मौका मिल जाएगा। वंही एक अधिकारी की गतिमान अनुशासनात्मक करवाई के कारण लिफाफा बन्द रखा जाएगा।

6600 ग्रेड के साथ 12 के कंधों में लगेंगे अशोक स्तम्भ

PPS के ढांचे में 6600 ग्रेड पे (अशोक स्तम्भ) के कुल 19 पद मौजूद हैं। जिसमे से 12 पदों पर प्रोमोशन होने वाले हैं। बता दें कि आज की तारीख में सिर्फ एक ही अधिकारी बहादुर सिंह चौहान 7 वर्ष की सेवा पूरी करने अहर्ता पूरी कर रहे हैं लेकिन 1 जनवरी 2025 को अन्य 11 भी यह अहर्ता पूरी कर लेंगे। जिस कड़ी में जनवरी माह में शान्तनु पराशर, आशीष भारद्वाज, पल्लवी त्यागी, अंकुश मिश्रा, विवेक कुमार, नरेंद्र पंत, अनुषा बडोला, दीपशिखा अग्रवाल, पूर्णिमा गर्ग, जूही मनराल व अविनाश वर्मा एडिशनल SP के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।

ज्येष्ठ CO / डिप्टी SP पद पर 14 होंगे पदोन्नत

करीब जनवरी 2025 के आस पास रिक्ति के सापेक्ष 14 CO को सिनियर स्केल मिलने लग जाएगा। जिस कड़ी में अनिल जोशी, योगेश चंद, प्रमोद शाह, अंकित कंडारी, नीरज सेमवाल, बलजीत भाकुनी, सुमित पांडे, नितिन लोहानी, अभिनय चौधरी, परवेज अली, विभा दीक्षित, अस्मिता ममगाईं व रीना 6600 ग्रेड के सीनियर स्केल में पदोन्नत हो जाएंगे।

CO पदोन्नत कोटे की तस्वीर भी हुई साफ

इन सभी पदोन्नतियों के बाद जनवरी 2025 में CO / डिप्टी SP पदोन्नति कोटे के 31 पद रिक्त हो जाएंगे। वही बात करें चयन वर्ष की तो कुछ पद 31 जुलाई 2025 तक और रिक्त हो रहे हैं, जिनकी संख्या मिलाने के बाद आंकड़ा 34 तक पहुंच जाता है।

सिविल पुलिस

जनवरी 2025 तक CO रैंक पर नागरिक पुलिस के सिर्फ 7 CO मौजूद रहेंगे क्योंकि अनिल जोशी, प्रमोद शाह, बलजीत भाकुनी को तब तक सीनियर स्केल मिल जाएगा। जिस कड़ी में सिविल पदोन्नति कोटे के जनवरी 2025 तक 25 में से 18 पद रिक्त हो जाएंगे।

अभिसूचना / इंटेलिजेंस – जनवरी 2025 तक CO रैंक पर इंटेलिजेंस के सिर्फ 2 CO मौजूद रहेंगे क्योंकि योगेश चंद व श्याम दत्त नौटियाल को तब तक सीनियर स्केल मिल जाएगा। जिस कड़ी में अभिसूचना पदोन्नति कोटे के जनवरी 2025 तक 8 में से 6 पद रिक्त हो जाएंगे।

PAC / रिजर्व – जनवरी 2025 तक CO रैंक पर – रिजर्व पुलिस के सिर्फ 3 CO मौजूद रहेंगे जिस कड़ी में सिविल पदोन्नति कोटे के जनवरी 2025 तक 13 में से 10 पद रिक्त हो जाएंगे।

अगर इन पदों पर शासन की ओर से डीपीसी हाल में कराई जाती है तो यह आंकड़ा सिविल व इंटेलिजेंस के लिए घट जाएगा, लेकिन समस्त ऊपरी पदोन्नति के बाद जनवरी 2025 तक यह आंकड़ा उपरोक्त के अनुसार ही रहेगा।

You cannot copy content of this page