पेट में गोली लगने से घायल पीआरडी जवान की उपचार के दौरान मौत

ख़बर शेयर करें -

रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में पीआरडी जवान के पेट में गोली लग गई। घायल अवस्था में जवान को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव आमखेड़ी निवासी आदित्य कुमार की ड्यूटी रुड़की के आबकारी विभाग में थी।

चेकिंग का समय दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक था। रोजाना की तरह शुक्रवार रात को भी वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर चला गया। घर पहुंचने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसके पेट में गोली लग गई।

सूचना मिलने पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान आदित्य कुमार की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि जवान के घर से तमंचा बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page