गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित होंगे कोटद्वार सीओ जी एल कोहली

ख़बर शेयर करें -


देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तराखंड अभिनव कुमार समेत 5 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।

गणेश लाल कोहली सीओ कोटद्वार


जानकारी के अनुसार विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तराखंड अभिनव कुमार को दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक जनपद चमोली धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड नंदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल गणेश लाल कोहली, निरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय महेश चंद चंदोला और उप निरीक्षक विशेष श्रेणी जनपद चंपावत रमेश चंद्र भट्ट को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

You cannot copy content of this page