हरिद्वार में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का गठन, डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष तो महासचिव डॉ. यशपाल तोमर निर्विरोध निर्वाचित

खबर डोज, हरिद्वार। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर डॉ. रमेश कुंवर और महासचिव पद पर डॉ. यशपाल तोमर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग में हर्ष का माहौल है।
संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव के नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रियता के साथ चिकित्सकों की समस्याओं, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती तथा विभागीय समन्वय के लिए कार्य करेगा।
निर्वाचन के उपरांत उप जिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार में दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. संदीप निगम, डॉ. एस.के. सोनी, डॉ. हरिशंकर कौशिक, डॉ. हेमंत खर्कवाल सहित अन्य चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन की नई कार्यकारिणी से स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद है। उपस्थित चिकित्सकों ने डॉ. रमेश कुंवर और डॉ. यशपाल तोमर को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







