पौड़ी के स्वास्थ्य विभाग की नई पहल, पढ़िए, ऑनलाइन कैसे ले सकते है चिकित्सीय राय

ख़बर शेयर करें -


पौड़ी। कोरोना संक्रमण से रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जनता की सुविधा के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत आप अपने स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सक से एक नई ऐप के जरिए ले सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से ई-संजीवनी एप के माध्यम से आम जन मानस को चिकित्सा सलाह दी जा रही है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर 104 हेल्पलाइन सेवा भी संचालित है। कहा कि आम जनमानस आशा, ए.एन.एम., एम.एल.एच.पी. के की ओर से ई-संजीवनी एप के संबंध में और 104 हेल्पलाईन सेवा के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

You cannot copy content of this page