पढ़िए पूरी खबर: पति स्वास्थ्य सचिव भारत सरकार, विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाएं शून्य, देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

गंगा के किनारे से जुड़ी यमकेश्वर विधानसभा में पिछले चार वर्षों में विकास कार्य शून्य, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने लगाया आरोप

कोटद्वार। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने यमकेश्वर विधानसभा विधायक ऋतु खंडूडी पर विधानसभा में पिछले चार वर्षों तक कोई भी विकास कार्य न किये जाने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने यमकेश्वर विधायक से सवाल किया है कि वह बताये कि वर्ष 2017 से अब तक कितने विकास कार्य किये हैं, इसका उन्हें जवाब दिया जाये।


लोक निर्माण विभाग दुगड्डा के कोटद्वार स्थित निरीक्षण भवन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यमकेश्वर विधानसभा सेवाएं शून्य हैं, जनता को उपचार के लिए स्वर्गाश्रम, एम्स और कोटद्वार बेस चिकित्सालय की ओर रूख करना पड़ता है। उन्होंने यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति स्वास्थ्य सचिव भारत सरकार हैं। यदि उन्हें जनता की कोई भी पीड़ा नजर आती तो क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होती और लोगों को उपचार के लिए बाहर के निजी चिकित्सालयों की ओर रूख नहीं करना पड़ता। क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कुछ उपकरण हैं, लेकिन उनके ऑपरेटर न होने के कारण वह धूल फांक रहे हैं। पूर्व विधायक श्री रावत ने पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा को लेकर यमकेश्वर क्षेत्र में शिक्षा का ढांचा शून्य है। आदर्श विद्यालयों को खोलकर सरकार को पर्वतीय क्षेत्रों को मजबूत करना चाहिए, लेकिन इस ओर से भी विधानसभा विधायक की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। जिससे क्षेत्रवासी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा की विधायक जनता के साथ लुकाछुपी का खेल खेल रही है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी विधानसभा में विधायक पिछले चार वर्षों से कोई विकास कार्य नहीं करा पाई है। पत्रकार वार्ता में नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंद्रमोहन खरक्वाल, कृष्णा बहुगुणा, अंकित अग्रवाल, वीरेंद्र नेगी, दिनेश चौधरी, नत्थी सिंह बिष्ट, बृजमोहन बिष्ट, सौकार सिंह आदि मौजूद रहे।   

You cannot copy content of this page