पढ़िए, विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए डीएम पौड़ी ने जनता को क्या दिया संदेश

ख़बर शेयर करें -


पौड़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। वहीं जनपद के समस्त तहसील एवं विभिन्न स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्वच्छता के साथ-साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जबकि मुख्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे को बर्ड बॉक्स भेंट कर गौरया पक्षी के संरक्षण अभियान का शुभारम्भ करते हुए लोगों को पशु-पक्षी, पर्यावरण संरक्षण को दिया बढ़ावा।
जनपद मुख्यालय में निर्धारित सफाई अभियान कार्यक्रम के तहत कंडोलिया-देवप्रयाग मार्ग, कंडोलिया पार्क, विकास भवन परिसर सहित समस्त विभागीय कार्यालयों में साफ-सफाई की गई, जिसमें समस्त विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी पौड़ी एस.एस.राणा, अर्पणा ढौंडियाल, संदीप कुमार, योगेश मेहरा, मनीष कुमार, रविन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में तहसील, विकास खण्ड एवं अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना जरूरी है, इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पशु-पक्षी संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन एवं आम जनमानस भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कंडोलिया-देवप्रयाग मोटर मार्ग, कंडोलिया पार्क में स्वच्छता अभियान के दौरान ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि पार्क के अंदर पानी जमावाड़ा स्थल पर समय-समय पर साफ-सफाई करने के साथ ही दवाई का छिड़काव करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु प्रत्येक को एक पौधा लगाने के साथ ही उसकी देख-भाल करना भी जरूरी है।
मुख्य विकास अधिकारी भटगांई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में भी नियमित रूप से साफ-सफाई करनी चाहिए। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में समस्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा विकास भवन, कंडोलिया मार्ग, कंडोलिया पार्क तथा सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा विकास भवन परिसर, कंडोलिया पार्क, समस्त कार्यालयों, मुख्य बाजारों सहित सार्वजनिक स्थानों में सफाई अभियान के दौरान फॉगिंग मशीन के माध्यम से गैस का छिड़काव किया गया। इसके अलावा विकासखण्ड स्तर, नगर पालिका क्षेत्र व नगर पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। कूड़े को एकत्रित कर नगर पालिका के वाहन के माध्यम से निस्तारण हेतु भेजा गया। इस अवसर पीडी डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, स्वजल दीपक रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार, डीपीआरओ एमएम खान, सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण सिंह रावत, जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल, तहसीलदार एच.एम. खण्डूड़ी, पर्यावरण मित्र, स्वयं सेवी सीताराम पौखरियाल, जीआईसी से उज्याड़ी की छात्राएं सिमरन व दिव्या सहित पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page