रिटायर्ड सीओ कोटद्वार जीएल कोहली के पुत्र प्रमोद का श्रीनगर में हुआ पीएचडी के लिए चयन
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230906-WA0017.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
–हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि श्रीनगर के इतिहास विभाग में हुआ चयन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी से वर्ष 2018 से 20 तक अध्ययनरत इतिहास विभाग के छात्र प्रमोद सिंह कोहली का हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के इतिहास विभाग में पीएचडी के लिए चयन किया गया है। प्रमोद कोहली के चयन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
जानकारी के मुताबिक प्रमोद कुमार कोहली सेवानिवृत्त पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश लाल कोहली के पुत्र हैं। प्रमोद सिंह कोहली के पिता ने बताया कि भारत की सबसे कठिन माने जाने वाली NET JRF (इतिहास) की परीक्षा पूर्व में ही अपने प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की है। जिसका श्रेय प्रमोद ने अपने गुरुजनों और माता पिता को दिया है। परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रमोद सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें