रितु खंडूरी बनी निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कोटद्वार सीट से भाजपा के टिकट पर जीत कर आई रितु खंडूरी को आज विधानसभा अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। जिसके बाद निर्विरोध तरीके से अतुल खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड को विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर महिला स्पीकर मिली है। रितु खंडूरी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की पुत्री है। उनके पति आईएएस अधिकारी हैं। रितु खंडूरी ने उस कोटद्वार सीट से जीत हासिल की है। जहां से उनके पिता भुवन चंद्र खंडूरी सुरेंद्र सिंह नेगी से चुनाव हार गए थे। ऋतु खंडूरी का जन्म नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को एक फौजी परिवार में हुआ।

You cannot copy content of this page