Rudraprayag Accident गुजरात और राजस्थान के 19 यात्रियों से भरा टैंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में समाया, घायल, मृतकों और लापता यात्रियों की एसडीआरएफ ने जारी की सूची

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 19 लोग सवार थे।

रुद्रप्रयाग जिले से आज सुबह आई हादसे की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों का वाहन अलकनंदा नदी में समा गया। कुछ लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। कुछ की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कुछ लोग अभी भी लापता है। घायलों को अस्पताल लाया गया है। जहां पुलिस ने हादसे की वजह जानने की कोशिश की।

अस्पताल में भर्ती घायल चालक ने पूछताछ में बताया कि हादसे कैसे हुआ। चालक सुमित ने बताया कि केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान कुछ लोग वाहन से बाहर छिटक गए। चालक के अलावा अस्पताल में भर्ती अन्य यात्रियों ने भी यही बात बताई। वहीं घायल भावना ने बताया कि रात को रुद्रप्रयाग में रुके थे। आज सुबह लगभग साढ़े सात बजे बदरीनाथ के लिए रवाना हुए थे।

यात्री राजस्थान के उदयपुर से यात्रा पर आए थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के वक्त तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वहीं वाहन के अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए। घटनास्थल से एक शव बहकर शिवपुरी तक पहुंचा, जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया।

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में खासी मुश्किलें आ रही हैं।

घायलों का विवरण –

  1. दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान – उम्र 42 वर्ष
  2. हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 45 वर्ष
  3. ईश्वर सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 46 वर्ष
  4. अमिता सोनी, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 49 वर्ष
  5. भावना सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 43 वर्ष
  6. भव्य सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 7 वर्ष
  7. पार्थ सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 10 वर्ष
  8. सुमित कुमार (बस चालक), निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार – उम्र 23 वर्ष

मृतकों का विवरण

  1. विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 42 वर्ष
  2. ड्रिमी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 17

लापता व्यक्तियों का विवरण

  1. रवि भवसार, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 28 वर्ष
  2. मौली सोनी, निवासी पूना कुंभरिया रोड, सूरत, गुजरात – उम्र 19 वर्ष
  3. ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 48 वर्ष
  4. गौरी सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 41 वर्ष
  5. संजय सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 55 वर्ष
  6. मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 24 वर्ष
  7. चेतना सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 52 वर्ष
  8. चेष्ठा, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 12 वर्ष
  9. कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 54 वर्ष
  10. सुशीला सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 77 वर्ष

You cannot copy content of this page