नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पीआरडी के जवान को सतपुली पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले पीआरडी के जवान को सतपुली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सतपुली थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दीपक तिवाड़ी ने बताया कि पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 13 वर्ष को पेट में दर्द हुआ, जिसे उनकी पत्नी ने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने कहा कि वह गर्भवती है। पूछताछ पर पीड़िता ने बताया कि उनके गांव के पीआरडी में कार्यरत गजपाल सिंह ने मेरे साथ जबरदस्ती कर बलात्कार किया। पीआरडी के जवान ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले की विवेचना थाना सतपुली में तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी के सुपुर्द की गई। कल देर शाम थाना सतपुली पुलिस ने अभियुक्त को गजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी और कांस्टेबल संदीप शामिल रहे।

You cannot copy content of this page