गूंगे बहरे दंपति की सहारा बनी पौड़ी गढ़वाल की सतपुली पुलिस

ख़बर शेयर करें -


सतपुली। कोरोना काल में पौड़ी गढ़वाल पुलिस की ओर से मदद करने के अनेकों उदाहरण सामने आये हैं। जिसमे जनपद पुलिस की ओर से प्रतिदिन हर वह कार्य किये गए हैं। जिससे किसी असहाय और जरूरतमंद की मदद हो सके। गुरूवार को सतपुली पुलिस ने एक गूंगे बहरे दंपति को राशन किट दी है।
थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैंथवाल ने बताया कि ग्राम मल्ली सतपुली निवासी गूंगे बहरे दंपति को पुलिस के की ओर से उनके निवास स्थान पर जाकर कुशल क्षेम पूछते हुए राशन किट उपलब्ध करायी गयी। पुलिस की ओर से की गयी मदद पर भावुकता के साथ दंपति ने अपनी भावनाओं को लिखकर थाना पुलिस का शुक्रिया अदा किया गया है। संतोष पैंथवाल ने बताया की उक्त गूंगे बहरे दंपति अपने घर पर अकेले ही रहते हैं। जिनका आजीविका का कुछ भी साधन नही है। इसीलिये थाने के द्वारा मिशन हौसला के तहत ऐसे परिवार जन को चिन्हित कर मदद की गयी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से कोविड कफ्र्यू और कोविड गाइडलाइन का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page