वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कोटद्वार बेस अस्पताल को दिये 85 ऑक्सीजन सिलेंडर

ख़बर शेयर करें -



कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में अब मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बेस अस्पताल को ऑक्सीजन के बड़े 85 सिलेंडर दिये है।
    प्रदेश में बढ़ती ऑक्सीजन गैस की मांग को देखते हुए प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग को 500 सिलेंडर दिये है। जिसमें से बेस अस्पताल कोटद्वार को 85 सिलेंडर मिले है। काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के बेस अस्पताल कोविड प्रतिनिधि राज गौरव नौटियाल, अमित भारद्वाज, सुधीर बहुगुणा ने 85 ऑक्सीजन सिलेंडर बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. वीसी काला को सौंपे। डॉ. बीसी काला ने काबीना मंत्री डॉ. रावत की ओर से उपलब्ध गये सिलेंडरों को बेस अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। ऑक्सीजन सिलेंडरों का लाभ आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू है जो 100 बेड के लिए पर्याप्त है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इन ऑक्सीजन सिलेंडरों का उपयोग किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, सुरेंद्र गुसांई आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page