दुष्कर्म के आरोपी को श्रीनगर महिला थाना पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर। 31 अगस्त को एक स्थानीय युवती श्रीनगर ने महिला थाना श्रीनगर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि सन्नी अहलावत ने उसके साथ पैसों के लेनदेन में धोखाधड़ी, मारपीट एवं गली-गलौज कर दुष्कर्म किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल पी रेणुका देवी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष महिला थाना उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। श्रीनगर महिला थाना अध्यक्ष दीक्षा सैनी ने बताया कि गठित टीम ने उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त सन्नी अहलावत को श्याम विहार थाना छावला जनपद नजफगढ़ साउथ वेस्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियोग उपरोक्त में विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा- 3 (1) (ब) 2 /3 (1) (घ) एस सी एस टी एक्ट की बढोतरी की गयी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सन्नी अहलावत पुत्र शमशेर सिंह अहलावत निवासी श्याम विहार थाना छावला जनपद नजफगढ़ साउथ वेस्ट नई दिल्ली बताया है। पुलिस टीम में श्रीनगर महिला थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी, महिला हेड कांस्टेबल विजय चौधरी, कांस्टेबल जेगेन्द्र शामिल रहे।

You cannot copy content of this page