एसएसपी देहरादून ने दो इंस्पेक्टर और 11 उपनिरीक्षकों के किए तबादले

खबर डोज, देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने तत्काल प्रभाव से जनपद में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार 13 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक विनोद गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक विकासनगर से प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक राजीव रौथाण को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक विकासनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल को चौकी प्रभारी जौलीग्रांट से रानीपोखरी, उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को थाना विकासनगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक बसंत विहार और उपनिरीक्षक अजय भट्ट को बसंत विहार से थाना विकासनगर स्थानांतरित किया गया है।
महिला उपनिरीक्षक शिल्पा सैनी को थाना डालनवाला से साइबर क्राइम सेल पुलिस कार्यालय भेजा गया है। उपनिरीक्षक जनेन्द्र राणा को थाना ऋषिकेश से चौकी प्रभारी आईडीपीएल (प्रेमनगर) तथा उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी को चौकी प्रभारी आईडीपीएल से थाना ऋषिकेश भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठाणी को एसओजी ग्रामीण से चौकी प्रभारी जौलीग्रांट, उपनिरीक्षक शिवदत्त जमलोकी को थाना पटेलनगर से थाना डोईवाला, उपनिरीक्षक मीनू यादव को थाना ऋषिकेश से थाना रायवाला, उपनिरीक्षक सूरज कंडारी और बलवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना चकराता भेजा गया है।
एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दें।
यह तबादले जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







