पहली ही कार्रवाई में सख्त तेवर: SSP देहरादून का बड़ा एक्शन, आईडीपीएल चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड

खबर डोज, देहरादून। जनपद देहरादून में नए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने चार्ज संभालते ही सख्त संदेश देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एसएसपी ने ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र की आईडीपीएल चौकी के इंचार्ज सहित कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
मामला आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में एक होटल में चल रही जुआ पार्टी से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापेमारी कर मौके से करीब 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस पूरे प्रकरण में संबंधित चौकी की गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया। बताया जा रहा है कि आईडीपीएल चौकी इंचार्ज विनय शर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की अनदेखी और समय पर कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं। इसी के चलते एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने सभी को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में एक स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि ड्यूटी में लापरवाही और अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में जिले में कानून-व्यवस्था को और सख्ती से लागू करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार की लेडी सिंघम को सस्पेंड और संपति की जांच करने की उठी मांग, मैडम जी की व्हाट्सएप चैट वायरल, देखिए वीडियो 

