हरिद्वार में उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकियों और कोतवाली में बदले गए प्रभारी

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार द्वारा कई उपनिरीक्षकों (उपनिरीक्षक) के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न कोतवाली और चौकियों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक मोहन कठैत को कोतवाली रुड़की से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी लालढांग, कोतवाली श्यामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र जखमोला को लालढांग चौकी से हटाकर सोत बी चौकी, कोतवाली रुड़की का प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक आनन्द मेहरा को सोत बी चौकी से कोतवाली गंगनहर भेजा गया है। उपनिरीक्षक ऋषिपाल पटवाल को कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी मायापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिरीक्षक देवेन्द्र चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कोर्ट, कोतवाली सिड़कुल नियुक्त किया गया है, जबकि उपनिरीक्षक शैलेन्द्र मंमगई को कोर्ट चौकी सिड़कुल से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक शेख सद्दाम को पुलिस लाइन से कोतवाली मंगलौर, उपनिरीक्षक बबलू चौहान को कोतवाली सिड़कुल से कोतवाली पथरी तथा उपनिरीक्षक महेन्द्र पुण्ड़ीर को कोतवाली पथरी से कोतवाली रुड़की स्थानांतरित किया गया है।

एसएसपी द्वारा किए गए इन तबादलों को पुलिस व्यवस्था में सुधार और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You cannot copy content of this page