नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सतपुली पुलिस ने भेजा जेल, मामला राजस्व से हुआ था पुलिस को स्थानांतरित

ख़बर शेयर करें -

सतपुली। बीती 5 फरवरी को राजस्व क्षेत्र पट्टी पूर्वी मनियारस्यूं पौड़ी गढ़वाल की स्थानीय महिला की ओर से राजस्व पुलिस चौकी पट्टी पूर्वी मनियारस्यूं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि गौरव नाम के लड़के ने मेरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया है इस प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी राजस्व क्षेत्र पट्टी पूर्वी मनियारस्यूं पर मु0अ0सं0- 01/2024, धारा 366 ए, 376 भा0द0वि व 5ञ (ii)/6 पोक्सो अधिनियम बनाम गौरव पंजीकृत किया गया। अभियोग नाबालिक युवती से संबंधित होने के कारण राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को दिनांक 09.02.2024 को जिलाधिकारी पौड़ी महोदय द्वारा स्थानान्तरित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष सतपुली के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 16.02.2024 को अभियुक्त गौरव को बिलखेत से गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
गौरव (उम्र-23 वर्ष) पुत्र श्री रेवा लाल, निवासी-बिलखेत, पट्टी- पू० मनियारस्यूं, तहसील व जिला- पौडी गढवाल।
*पंजीकृत अभियोग *
मु0अ0सं0-01/2024, धारा-366, 376 भा0द0वि व 5 ञ(ii)/6 पोक्सो एक्ट।

पुलिस टीम

  1. महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी
  2. अपरउपनिरीक्षक ना0पु0 सोहनलाल
  3. मुख्य आरक्षी 109 ना0पु0 संजयपाल सिह
  4. चालक जगदीश सिह

You cannot copy content of this page