प्रथम महिला स्पीकर के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार पहुंचने पर जश्न का माहौल
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूडी भूषण के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार आगमन पर क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कौड़िया से नगर निगम टाउन हॉल तक कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार विधान सभा से चुने जाने पर क्षेत्रवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर जश्न मनाया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने खुली गाड़ी में बैठ कर हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। इस बीच जगह जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर अपने विधायक का स्वागत किया। जलूस के उपरांत नगर निगम टाउन हॉल में कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल मालाओं से ऋतु खंडूडी भूषण का सम्मान किया गया।
उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार की जनता के प्रेम एवं आशीर्वाद ने उन्हें विधायक बनाया। जिसकी बदौलत केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड की महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त दिया। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि जो वायदे उन्होंने चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता से किए हैं उन्हे पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा को आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित करना उनका संकल्प होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में वह कार्य करेंगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के प्रति संकल्पित होने का आह्वान किया।
इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने महाराजा वेडिंग पॉइंट में आयोजित स्वागत एवं भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वही विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों को भी संबोधित किया|
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, जिला महामंत्री जंग बहादुर, विधानसभा प्रभारी विजय लखेडा, अरुण भट्ट, अनीता आर्य, राजेंद्र अग्रवाल, विनोद रावत, उमेश त्रिपाठी, विपिन कैंथोला, मनोज पांथरी, संग्राम सिंह भंडारी, बिना रावत, पूनम खंतवाल, सुरेंद्र बिजलवान, विमला शुक्ला, शांता बमराड़ा, माहेश्वरी बिष्ट, योगेश कुमार, मनोज चौधरी, सुभाष पांडे, लीला कर्नवाल, जयदीप नौटियाल, कमला नेगी, कुलदीप रावत, मनीष भट्ट, ज्योति सिंह, गायत्री भट्ट, नीरुबाला खंतवाल, दीपक लखेडा, सौरभ नोटियाल, गजेंद्र मोहन धस्माना, आशा डबराल, मालती बिष्ट, पंकज भाटिया, धीरज नेगी, मनोज चौधरी, परशुराम, सुभाष सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







गंगा घाट तो बना दिए, लेकिन श्रद्धालु पहुंचेंगे कैसे? पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर उठे सवाल: मैडम जी यह अर्द्धकुंभ है या फिर कुंभ 

