कोटद्वार के पुलिंडा तिराहे पर मिला अज्ञात महिला का शव

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। आज यहां कोटद्वार के पुलिंडा तिराहे पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नही हुई है।
उपनिरीक्षक दीपा मल्ल ने बताया कि कोटद्वार के पुलिंडा तिराहे पर एक महिला का शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेस अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। ये शव लगभग दो दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। कहा कि शव की शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद पुलिस की ओर से महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

You cannot copy content of this page