कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने हरक सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -


देहरादून। कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड के तमाम बड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी है। देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यह जिम्मेदारियां दी गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल के बाद अब हरक सिंह रावत को राजस्थान चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें चुनाव में कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

You cannot copy content of this page