नदी में नहाते समय फिर हुई पर्यटक की मौत

ख़बर शेयर करें -

नहाते समय पर्यटक झील में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरु की। घटना केंपटी फॉल की है। इसी दौरान पुलिस को युवक का शव पत्थरों के बीच फसा हुआ मिला। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है।
बुलंदशहर निवासी अरविंद (35) अपने दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था। कैंपटी फॉल में नहाते समय झील युवक झील में डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मोटे पर पहुंची पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू किया। जहां युवक का शव पत्थरों के बीच मिला। पुलिस के अनुसार मुख्य झील के नीचे दूसरी बड़ी झील के पास नहाते समय यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच तथा युवक के दोस्तों (नीरज कुमार, कल्याण सिंह, अजय कुमार, महेश चंद, जितेन्द्र सिंह, सोनू) से भी पूछताछ कर रही है।

You cannot copy content of this page