सफल हुआ एसएसपी पौड़ी का दिशा-निर्देशन: कोटद्वार में पुलिस की तत्परता से शांत हुआ विवाद, दुकान स्वामी ने कोटद्वार वासियों से की शहर में अमन चैन बनाए रखने की अपील, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार शहर में बिगड़े हालात अब पुलिस की तत्परता से सामान्य होने लगे हैं। उधर, दुकान स्वामी ने भी जनता से अमन चैन बनाए रखने की अपील की है। यह अपील सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बताते चले कि कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी, अब पुलिस की तत्परता, फ्लैग मार्च और बॉर्डर चेक पोस्ट पर चल रहे चेकिंग अभियान से मामला पूरी तरह से शांत हो गया है। बुधवार को दुकान स्वामी वकील अहमद ने भी कोटद्वार वासियों से अमन चैन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर का माहौल अच्छा है। अब कोटद्वार में किसी भी तरह का तनाव नहीं है। उन्होंने कहा कि जो माहौल बाहर के लोग कोटद्वार का समझ रहे हैं, वैसा नहीं है, कोटद्वार के माहौल अब सुधार आ गया है।

कोटद्वार प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने कहा कि घटना के पश्चात उत्पन्न हुए विवाद के संबंध में कोतवाली कोटद्वार में प्राप्त शिकायतों के आधार पर पृथक-पृथक मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें प्रकरण की जांच विधिसम्मत रूप से की गई है।


पुलिस टीम पूरी सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ कार्यवाही कर रही है। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था सामान्य है। उन्होंने आमजन से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांचें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

You cannot copy content of this page